महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क के गड्ढे की चपेट में आने से स्कूटर पर सवार 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका स्कूटर सड़के के गड्ढे की चपेट में आने के बाद सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गणेशपुरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार शाम को हुई जब राजेंद्र डोंगरे भिवंडी शहर से वाडा तालुका स्थित अपने घर जा रहा था।
चीन ने पाकिस्तान में 58 स्कूल और 30 अस्पतालों के निर्माण की मंजूरी दी
डोंगरे अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया जब उसका दोपहिया वाहन अंबाड़ी पुल पर एक गड्ढे से टकरा गया और सड़क के डिवाइडर में जा घुसा। अधिकारी ने बताया कि हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया।
आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था श्रमजीवी संगठन ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। संगठन की युवा शाखा के अध्यक्ष प्रमोद पवार ने कहा कि भिवंडी में सड़कों पर गड्ढों के कारण इस साल कई लोगों की जान चली गई। इसको लेकर उन्होंने सड़कों की मरम्मत नहीं कराने के लिए ठेकेदार को दोषी ठहराया।


Download Android App
Download iOS App



