Nagpur News: गूगल पर नौकरी की तलाश पड़ सकती है भारी, नागपुर में युवक से ठगे गए 16 लाख

Summary :

देश में आए दिन कई लोग किसी न किसी तरीके से फ्रॉड का शिकार हो रहे है। फ्रॉडर्स लगातार फ्रॉड करने के नए-नए तरीके ढूंढकर ला रहे है।अगर आप भी किसी कंपनी की फ्रेंचायजी लेने के बारे में सोच रहे है तो जरा सावधान हो जाए।

देश में आए दिन कई लोग किसी न किसी तरीके से फ्रॉड का शिकार हो रहे है। फ्रॉडर्स लगातार फ्रॉड करने के नए-नए तरीके ढूंढकर ला रहे है। अगर आप भी किसी कंपनी की फ्रेंचायजी लेने के बारे में  सोच रहे है तो जरा सावधान हो जाए। 
वरना आप भी  फ्रेंचायजी के नाम आप साइबर ठगों के जाल में फंस सकते है।ऐसा ही एक मामला नागपुर से सामने आया है।  इस मामले में एक फूड प्रोडक्ट की फ्रेंचायजी को लेकर युवक से धोखाधड़ी की गई। फ्रेंचायजी के चक्कर में युवक ऐसा फंसा की 16 लाख रुपए गंवा बैठा। 
आपको बता दें कि धोखाधड़ी के शिकार युवक ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक फूड प्रोडक्ट का बिजनेस करना चाहते था। इसके लिए उसने गूगल की मदद से फूड प्रोडक्ट की फ्रेंचायजी लेने को लेकर चुना था। तभी राहुल ने गूगल पर कपंनी की फ्रेंचायजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। 
जिसके बाद  फूड कंपनी की तरफ से कॉल करने वाले युवक ने बताया कि वो फूड कंपनी का मालिक है। उसने एक व्यक्ति को कंपनी की फ्रेंचायजी के लिए 15 हजार 500 रुपए देने के लिए कहा।जब 16 लाख रुपए युवक ने आरोपी को ट्रांस्फर कर दिए तो उसे पता चला कि वो ठगी का शिकार हुआ है। जिसके बाद उसने थाने में मामला दर्ज कराया।पुलिस यह भी पता करने की कोशिश में लगी है कि कही इस धोखाधड़ी के पीछे कोई बड़ा रैकेट तो काम नहीं कर रहा है। 

Desk Team