बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो माडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करती है तो कभी अपने फैंस पर गुस्सा दिखाती है। उनके इस गुस्से को लेकर फैंस भी नाराज रहते है। बता दें कई बार जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
जयाबच्चन का वीडियो वायरल
दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो 9 फरवरी को राज्यसभा मेें हो रही कार्यवाही का है। दरअसल अडानी मामले को लेकर संसद में हंगामा चल रहा इस बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को अध्यक्ष के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए चल रहे बजट सत्र के शेष समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। तभी जया बच्चन ने कांग्रेस सांसद के समर्थन में बात की और कहा कि उन्हें सफाई पेश करने का मौका भी नहीं दिया गया। इस दौरान जया बच्चन ने सभापति को उंगली भी दिखाई जिसका फोटो भी खुब वायरल हो रहा है।
जयाबच्चन ने उपराष्ट्रपति को उंगली दिखा दी

समाजवादी पार्टी की सांसद के इस व्यवहार का ट्विटर पर लोग जमकर उनकी आलोचना कर रही है। सदन का क्लिप वायरल होने के बाद लोग भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करके जया बच्चन को अंहकारी बताया और लिखा कि जया बच्चन हमेशा गुस्से में क्यों रहती हैं।

ट्वीटर पर जया बच्चन पर भड़के लोग
एक अन्य ने ट्वीट किया जया बच्चन फिर अहंकार दिखा रही हैं और संसद में मर्यादा की रेखा पार कर रही हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा ये जया बच्चन कभी खुश होती है? उनके चेहरे पर एक स्थायी गुस्सा है हमेशा सार्वजनिक रूप से लड़ती रहती है। इन सबके बीच जो सभापती सदन को चलाए उनपर उंगली उठाना बेहद गलत है। सभापति सम्माननीय पद होता है इसके साथ दी जिनपर वो उंगली उठा रही है वो देश के उपराष्ट्रपती भी है। जिनका सम्मान करना बेहद जरुरी है क्योंकी वो सदन चला रहे है।


Download Android App
Download iOS App



