झारखंड कैबिनेट का हुआ दूसरा विस्तार, हफीजुल हसन बनाए गए मंत्री

Summary :

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में हफीजुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। सरकार के नए मंत्री के रूप में दिवंगत अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन ने सपथ ग्रहण की। इसके साथ ही झारखंड कैबिनेट में मंत्रियों की संख्‍या 10 हो गई है।  
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज दोपहर यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में हफीजुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राज्य सभा सदस्य एवं मुख्यमंत्री तथा हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


हफीजुल हसन के मंत्री पद की सपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने बधाई देते हुए ट्वीट किया कि राजभवन में झारखण्ड सरकार मंत्रिपरिषद के नये सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले युवा नेता हाफ़िज़ उल हसन अंसारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। झारखण्डवासियों की सेवा में आप अग्रसर रहें यही शुभकामना देता हूँ। दिवंगत मंत्री हाजी साहब आज बहुत याद आ रहे हैं।

Desk Team