मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतंकी हमले के खुफिया अलर्ट के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा

Summary :

मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर संभावित आतंकी हमले के खुफिया अलर्ट के बीच शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर संभावित आतंकी हमले के खुफिया अलर्ट के बीच शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 
पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश रद्द
साथ ही पूरी क्षमता उपलब्ध रहने के मद्दनेजर पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ” कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस 31 दिसंबर को शहरभर में कड़ी सर्तकता बरतेगी। गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटने को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।”
अन्य अधिकारी ने बताया कि नववर्ष उत्सव को निशाना बनाए जाने की आशंका के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है क्योंकि ऐसे भीड़ वाले स्थानों को ”आसान निशाना” समझा जाता है।
 

Shera Rajput