राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को दावा किया कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह की महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिले में रविवार की चुनावी रैलियों को लोगों के ना पहुंचने के चलते रद्द कर दिया गया। बीजेपी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि शाह की रैलियां ‘‘तकनीकी कारणों’’ के चलते रद्द की गईं थीं।
केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर और बीजेपी सांसद अशोक नेटे क्रमश: चंद्रपुर और गढ़चिरौली संसदीय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। यहां 11 अप्रैल को मतदान होना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने 23 मई, बीजेपी गई के साथ ट्वीट किया, ‘‘ अमित शाह की गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिले में दो जनसभाएं रद्द की गई।
विमान तो एक बहाना है, असली वजह यह है कि वहां लोग नहीं पहुंचे।’’ वहीं महाराष्ट्र के बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय का कहना है कि रैलियां केवल ‘‘तकनीकी कारणों के चलते रद्द की गई थीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ राकांपा की जनसभाओं के मुकाबले, बीजेपी की रैलियों को हमेशा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।’’ महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों पर 11,18,23, और 29 अप्रैल को चार चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




