मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने महिलाओं को एक बड़ा सौगात दिया है। सरकार ने मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण देने का ऐलान किया है। MP सरकार ने कहा किसी भी भर्ती में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा. CM शिवराज की इस घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
क्या कहा MP सरकार ने ?
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान और आचार संहिता जारी होने से पहले आधी आबादी को साधने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। जिसके ज़रिये मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए 35 फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। बता दे कि CM शिवराज ने बीते दिनो घोषणा की थी कि अभी पुलिस विभाग में बेटियो कि भर्ती केवल 30 फीसदी है अब इसे बढ़ाकर 35% कर रहा हूं बाकी जितनी भी नौकरियां हैं उनमें भी 35% भरती बेटियो की होगी।
महिला पत्रकारों को CM शिवराज ने दिया था बड़ा सौगात
वहीँ इससे पहले CM शिवराज ने मंगलवार को पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी सुविधाओं की घोषणा की थी इसमें महिला पत्रकारों के लिए फैलोशिप और छोटे समाचार पत्रों के लिए विज्ञापनों की गांरटी शामिल है, CM शिवराज ने 28 करोड रुपए के लागत से 2 साल में बनने वाले स्टेट मीडिया सेंटर के आधारशिला रखने के बाद ये बाते बोली।


Download Android App
Download iOS App



