बैतूल : कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद, सरकार पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। श्री सिद्धू ने कल मध्यप्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में ये बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मुद्दों से भटक गई है।
सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। जब लोग विकास की बात करते हैं तो ये जाति एवं धर्म के नाम पर भड़काते हैं।
ये भी पढ़े : मोदी सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं, एक फौजी उनके खिलाफ वोट मांग रहा है : सिद्धू
उन्होंने अपनी चित-परिचित शैली तथा शेरोशायरी के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App




