पूर्वी दिल्ली : पानी, सीवर और सफाई बड़ा मुद्दा

Summary :

कहीं रोड शो तो कहीं आम सभा। इन सबके बीच पूर्वी दिल्ली स्थित कॉलोनियों और स्लम्स में रहने वाले लोगों की अपनी समस्याएं हैं। अपनी मांगें हैं।

पूर्वी दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने के लिए सड़कों पर है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी-कार्यकर्ता चुनावी घोषणा पत्र लेकर लोगों तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं। कहीं रोड शो तो कहीं आम सभा। इन सबके बीच पूर्वी दिल्ली स्थित कॉलोनियों और स्लम्स में रहने वाले लोगों की अपनी समस्याएं हैं। अपनी मांगें हैं।

जाहिर है इस पर चर्चाएं भी होती हैं या यूं कहें खूब होतीं हैं। चाय की दुकान में, कचौड़ी खाते हुए या फिर पार्क में टहलते हुए क्षेत्र के विकास और समस्याओं पर चर्चाएं होती ही हैं। यहां के चित्रा विहार, कस्तूरबा नगर, राजीव कैंप, सोनिया कैंप, आनंद विहार स्थित स्लम आदि जगहों में रहने वाले लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है।

Desk Team