आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के चॉपर की तमिलनाडु के इरोड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम में बुधवार को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
श्री रविशंकर के साथ थे चार अन्य लोग
रिपोर्टों के अनुसार, श्री श्री रविशंकर चार अन्य लोगों के साथ एक निजी हेलिकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। अत्यधिक कोहरे और खराब मौसम के कारण आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। करीब 11:30 बजे, 50 मिनट के इंतजार के बाद आसमान काफी साफ हो गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर दोबारा उड़ान भरी।


Download Android App
Download iOS App



