Surat Fire Tragedy: गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां रिहायशी घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर है। मामला सूरत जिले के लिंबायत इलाके का है। आग लगने की सूचना के बाद फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची जरूर पर तब तक देर हो चुकी थी और घर के अंदर लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों में 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल था।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों में शहनाज बेगम अंसारी (65), हुसैना बेगम अंसारी (18), शबीना रमजान अंसारी (28), खुशनुमा अब्दुल अंसारी (19) और 4 साल का मासूम सुभान रमजान अंसारी है.
Surat Fire Tragedy: घर में साड़ियों का रखा था स्टॉक

बता दें यह परिवार घर में साड़ियों में अलग अलग रंग के स्टिचिंग का काम करता था। हादसे वाले दिन घर में 8 टिन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। सूरत में ज्यादातर पॉलिएस्टर की साड़ी का उत्पादन होता है, जिसमें केमिकल और ऑयल का उपयोग होता है. घटना की वजह ही यही साड़ी बनीं।
दरअसल, इन साड़ियों में ऑयल और केमिकल की वजह से आग ने फौरन बड़ा रूप ले लिया और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. सुबह 11 बजे का समय होने के कारण घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था, सिर्फ महिलाएं थी. फायर ब्रिगेड टीम ने सभी लोगों को बाहर निकाला और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Fire Kills Five in Surat: क्या कहा पुलिस ने
हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वो घटनास्थल पर पहुंची। अपनी शुरुआती जांच में के घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल सीपी बलराम मीणा ने बताया, “आज सुबह लिंबायत पुलिस स्टेशन में एक घर में आग लगने की दुर्घटना के बारे में सूचना मिली. प्रभावित परिवार साड़ियों की पैकिंग का काम करता था. इनके पास काफी मात्रा में इसी से जुड़ी सामग्री थी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है.”
यह भी पढ़ें – कौन हैं अश्विनी भिड़े, जो बनी BMC की पहली महिला कमिश्नर; उद्धव ठाकरे से हो रखा है आमना-सामना





















