Tamil Nadu: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) विल्लुपुरम में विकास परियोजनाएं शुरू करने में कथित तौर पर द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के नाकाम होने पर 16 फरवरी को प्रदर्शन करेगी। पार्टी के महासचिव ई.के.पलानीस्वामी ने रविवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- विल्लुपुरम में बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर अन्नाद्रमुक 16 फरवरी को करेगी प्रदर्शन
- तूफान-जल निकासी प्रणाली का निर्माण करने का किया आग्रह
- 16 फरवरी को द्रमुक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
तूफान-जल निकासी प्रणाली का निर्माण करने का किया आग्रह
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने विल्लुपुरम जिला प्रशासन से पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक शासन के दौरान शुरू की गई एक परियोजना के हिस्से के रूप में तूफान-जल निकासी प्रणाली का निर्माण करने का आग्रह किया।
16 फरवरी को द्रमुक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक की विल्लुपुरम इकाई 16 फरवरी को द्रमुक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और प्रशासन से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को शुरू करने का आग्रह करेगी।’’
उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री और सांसद सी.वी षणमुगम पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



