मिल गया तमिलनाडु में सरकार बनाने का विजय फार्मूला, मंत्रिमंडल में जानिए किसे क्या मिल सकता है?

Summary :

Tamil Nadu Government Formation Update : तमिलनाडु के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सरकार कैसे और कब बनेगी इस पर सारी जद्दोजहद चलने लगी है. तमिलनाडु की जनता ने फिर इतिहास दोहराया है और राज्य में ऐसी पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है जिसका राजनीतिक अनुभव भले कम हो मगर सरकार चलाने को लेकर जिज्ञासा जरूर दिखाई देती है. हालाँकि विधानसभाव चुनाव में बड़ी अजीबों गरीब स्थिति खड़ी हुई है. तमिलनाडु की जनता ने पूर्ण रूप से किसी पर भरोसा नहीं जताया है मगर नवनिर्मित पार्टी TVK पर इस शर्त पर भरोसा जताया है कि वह सरकार बनाए मगर…

Tamil Nadu Government Formation Update : तमिलनाडु के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सरकार कैसे और कब बनेगी इस पर सारी जद्दोजहद चलने लगी है. तमिलनाडु की जनता ने फिर इतिहास दोहराया है और राज्य में ऐसी पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है जिसका राजनीतिक अनुभव भले कम हो मगर सरकार चलाने को लेकर जिज्ञासा जरूर दिखाई देती है.

हालाँकि विधानसभाव चुनाव में बड़ी अजीबों गरीब स्थिति खड़ी हुई है. तमिलनाडु की जनता ने पूर्ण रूप से किसी पर भरोसा नहीं जताया है मगर नवनिर्मित पार्टी TVK पर इस शर्त पर भरोसा जताया है कि वह सरकार बनाए मगर उन्हें भी खुली छूट नहीं होगी और जनता के दबाव में उन्हें रहना पड़ेगा.

यही कारण है की तमिलनाडु में TVK को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला और वह भी बहुमत से लगभग 10 सीटें दूर है. अब सवाल यह कि TVK 10 विधायकों का समर्थन कहां से जुटाएगी?

Tamil Nadu Government Formation Update: किन दलों में गठबंधन

मंगलवार यानी आज TVK मुख्यालय में विजय द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की गई बैठकों में गठबंधन की रूपरेखा साफ होने लगी. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस (5 सीटें), वीसीके (2), सीपीआई (2) और सीपीआई(एम) (2) के कुल 11 विधायकों का समर्थन टीवीके को बहुमत दिलाने के लिए पर्याप्त होगा. रिपोर्ट के अनुसार, इन दलों के साथ अनौपचारिक बातचीत चल रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने गठबंधन सरकार बनाने की इच्छा जताई है.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने कहा कि जनता गठबंधन सरकार चाहती है. हम और वामपंथी दल राज्य में धर्मनिरपेक्ष मोर्चे के तहत काम करेंगे. वहीं, TVK सूत्रों ने बताया कि विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान ही गठबंधन सरकार के विचार का समर्थन किया था.

Tamilnadu Election Result: मंत्रिमंडल बंटवारे का फॉर्मूला

Tamil Nadu Government Formation Update
Tamil Nadu Government Formation Update (Source: Social Media)

कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 2 मंत्रिमंडल मिल सकते हैं. जबकि VCK और वाम दलों को एक-एक मंत्रालय दिए जा सकते हैं. टीवीके अपने सहयोगियों को कुल 4 से 6 मंत्री पद सौंपने की तैयारी में है, ताकि अनुभव की कमी को पूरा किया जा सके. यहां ये बताना जरूरी है कि टीवीके के अधिकतर विधायक पहली बार चुने गए हैं. ऐसे में विजय को अनुभवी और जानकार लोगों की जरूरत है.

यही कारण है कि सरकार में प्रशासनिक मजबूती के लिए टीवीके पूर्व आईएएस अधिकारी और भ्रष्टाचार विरोधी छवि वाले यू सगायम को विधानसभा में लाने की रणनीति बना रही है. संभावना है कि विजय द्वारा जीती गई तिरुचि पूर्व सीट से उपचुनाव कराकर उन्हें विधायक बनाया जाए.

Tamilnadu New CM: सरकार बनाने की संभावना

नियमों के तहत सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के पास जाना होता है. जहां अपना बहुमत साबित कर सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है. TVK पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय सदन में बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय मांग सकते हैं और सप्ताह के अंत तक सरकार का कार्यभार संभाल लिया जाएगा. बहरहाल तमिलनाडु की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है. कोई बड़ी उथल पुथल न हो तो TVK सरकार बना ले जाएगी और दूसरे दलों के समर्थन से वह सरकार को सुचारू रूप से चला भी सकती है.

यह भी पढ़ें – 2 साल की उम्र में बहन का हो गया था निधन, कालेज Drop Out कर एक्टिंग में ऊंचाई छुई, अब पहुंचे तमिलनाडु के राजनीति के शिखर पर, जानिए थालापति विजय के बारे में

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।