तेलुगु देशम पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देने वाले वल्लभानेनी वामसी अपने रुख पर सोमवार को भी कायम हैं जबकि तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पत्र लिख कर कहा है कि ‘‘इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’ वामसी ने रविवार को नायडू को पत्र लिख कर कहा था कि ‘‘(पार्टी) कैडर के हितों के लिए उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘विधायक के तौर पर सराहनीय काम करने की मुझे संतुष्टि है। अब मैं एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुआ हूं लेकिन मेरे साथी और सहयोगी स्थानीय वाईएसआर कांग्रेस प्रभारी के प्रतिशोधात्मक रवैये से और कुछ सरकारी कर्मचारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान हैं।’’
आर्थिक सुस्ती को लेकर शिवसेना का सरकार पर तंज, कहा- इतना सन्नाटा क्यों है भाई?
नायडू को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अगर वह पद पर बने रहे तो शायद सहयोगियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इस पर नायडू ने उन्हें लिखित जवाब में कहा ‘‘मेरे विचार से इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’उन्होंने कहा ‘‘आपके राजनीति छोड़ देने से वाईएसआरसीपी और उनकी कठपुतली सरकार की प्रतिशोधपूर्ण राजनीति या उत्पीड़न बंद नहीं हो जाएगा।
हमारी यह जिम्मेदारी है कि वर्तमान सरकार के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक कर लड़ाई लड़ें।’’ कृष्णा जिले के गन्नावरम से तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए वामसी ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके राजनीतिक कदमों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



