मध्य प्रदेश के रीवा में एक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय आरोपी ने 14 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना से आहत हुई पीड़िता ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हैरान करने वाली यह वारदात रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। त्योंथर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ओपी सिंह ने बताया कि यह घटना सात अक्टूबर को जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
उन्होंने पीड़िता द्वारा तहसीलदार को दिए गए बयान के हवाले से बताया, ‘‘घटना के समय किशोरी के परिजन रिश्तेदारों के यहां गए थे और उसकी बड़ी बहन बकरियां चराने गई हुई थी। शाम को लगभग चार बजे आरोपी लड़का उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर किशोरी ने लड़के के सामने ही स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देखकर लड़के ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक किशोरी का पूरा शरीर झुलस चुका था।’’
पश्चिम बंगाल में सिख व्यक्ति की पगड़ी खींचे जाने पर बढ़ा सियासी बवाल, बीजेपी का हमले के खिलाफ प्रदर्शन
ओपी सिंह ने बताया कि यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर में ही पड़ी रही। उन्होंने बताया कि शाम को परिजन जब वापस घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी मिली और वह तत्काल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान तहसीलदार के समक्ष कराए गए और उसे बेहतर उपचार के लिए शुक्रवार को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



