प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ग्रेनाइट घोटाले से संबंधित धनशोधन की जांच के तहत तेलंगाना के मंत्री एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता गंगुला कमलाकर से जुड़े परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।सूत्रों ने कहा कि करीमनगर जिले, आसपास के कस्बों और राज्य की राजधानी हैदराबाद स्थित मंत्री और कुछ अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल देश से बाहर हैं कमलाकर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) का धनशोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक प्राथमिकी से उपजा है जो राज्य में ग्रेनाइट व्यापार में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी।कमलाकर (54), मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं। वह करीमनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल देश से बाहर हैं।


Download Android App
Download iOS App



