Thane Teen Suicide Case: महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वागले एस्टेट कश्तर में रहने वाले 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र अपने घर की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में छत के पंखे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उसे ठाणे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Mulund School Student: प्रिंसिपल ने रूद्र की शरारतों की शिकायत की
मृतक छात्र की पहचान रूद्र राकेश सिंह के रूप में हुई है। वह पड़ोसी मुंबई के मुलुंड स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने बताया कि हाल ही में स्कूल के प्रिंसिपल ने रूद्र की शरारतों की शिकायत के लिए अभिभावकों को स्कूल में बुलाया था। बताया गया की वह अपने सहपाठियों के साथ मजाक और प्रैंक करता है, जिससे प्रिंसिपल नाराज थे।
मां की डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम!

घटना के वक़्त रूद्र के पिता शहर से बाहर थे, इसलिए सिर्फ उसकी मां ही स्कूल गई थीं। पुलिस के मुताबिक, मां ने घर लौटकर रूद्र को समझाया और उसके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही ये भी कहा कि इस बारे में पिता को जानकारी देगी। अब आशंका जताई जा रही है कि अभिभाकों की डांट की वजह से छात्र ने ये कदम उठाया।
Wagle Estate Incident: परिवार के बयान ले रही पुलिस

श्रीनगर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी साजिश या बाहरी दबाव के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस परिवार के बयान ले रही है और स्कूल प्रशासन से भी बात कर रही है।





















