मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले के मामले में साफ साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा तथा जल्द ही 7000 पदों की भर्तियों को अब लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू
ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आये श्री धामी ने कहा कि इसके लिए समय सारणी तैयार हो गई है। शीघ, ही लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती का कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। सभी पदों के लिए विज्ञापन अक्टूबर माह में जारी किये जायेंगे और दिसंबर में भर्ती परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। इसके बाद विभिन्न विभागों में रिक्त 12000 पदों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
821 करोड़ की लागत से बाईपास का किया जाएगा निर्माण
श्री धामी ने रूद्रपुर के एक निजी होटल में मेधावी छात्र छात्राओं, कोरोना महामारी में व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा हमारी सरकार सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है और जल्द ही है रुद्रपुर में 821 करोड़ की लागत से बाईपास का निर्माण किया जाएगा।
रूद्रपुर से कैलाश मानसरोवर सड़क बनकर तैयार
पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने पर कार्य किया जा रहा है। चारधाम परियोजना के अंतर्गत अब पहाड़ की यात्रा भी सुगम एवं सुरक्षित है। जल्द ही रुद्रपुर से कैलाश मानसरोवर तक की सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



