ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से होगा शुरू, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का किया जायेगा पालन

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 7 अक्टूबर तक चलेगा। 

जर्मन के विदेश मंत्री के कामकाजी कार्यक्रम में बदलाव की वजह से रूसी विदेश मंत्री का बर्लिन दौरा हुआ रद्द

इस दौरान 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। रविवार को भी सत्र चलेगा। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन कोई बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने कहा कि सभी विधायक और दूसरे स्टाफ के लिए कोरोना का टेस्ट कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीनियर विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानसून सत्र में शामिल हो सकते हैं। 

Desk Team