मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की हार के संकेत व तेलंगाना में करारी शिकस्त के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि जनता ने भाजपा को वोट नहीं देकर इस देश को अहंकार मुक्त किया है। जनता दल (सेकुलर) के अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘भारत को ‘कांग्रेस मुक्त व विपक्ष मुक्त’ करने की मंशा भाजपा के अहंकार को दिखाती है। लोगों ने भाजपा को वोट नहीं देकर इस देश को अहंकार मुक्त कर दिया।’
उन्होंने कहा, ‘कम से कम अब भाजपा को राष्ट्र को समस्या मुक्त बनाने व अवांछित यात्रा अभियान रोकने की दिशा में कुछ प्रयास करना चाहिए।’ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती दिख रही है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने विधानसभा चुनाव में विपक्ष को मात देकर जीत हासिल की है। पूर्वोत्तर में कांग्रेस के अंतिम गढ़ मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को विधानसभा चुनाव में जीत मिली है।


Download Android App
Download iOS App



