भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शक्तिकांत दास को मंगलवार को रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया। सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।
दास मई 2017 में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत हुये थे। रिजर्व गवर्नर के पद पर उनकी नियुक्ति तीन साल के लिये की गई है।
वह उर्जित पटेल का स्थान लेंगे जिन्होंने सोमवार को अप्रत्याशित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
आपको बता दे कि केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास देश के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता है। दो साल पहले शक्तिकांत दास ने नोटबंदी के दौरान बेहद अहम भूमिका निभाई थी
26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास इतिहास में एमए और तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आर्थिक सलाहकार का पद 29 अगस्त, 2015 को संभाला था। इससे पहले दास बाजार नियामक सेबी के प्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं।
बता दे कि केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शक्तिकांत दास को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था।


Download Android App
Download iOS App




