भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर गुजरात में “यादव समुदाय” का अपमान करने का आरोप लगाया। आनंद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से नस्लवादी बयान वापस लेने की भी मांग की। भाजपा नेता ने एक बयान जारी कर अरविंद केजरीवाल के बयानों की आलोचना की, जिनमें उन्होंने “जन्माष्टमी पर पैदा होने” की बात कही थी और भगवान कृष्ण की तरह “कंस के वंशजों को हराने” का संकल्प लिया था।
आहत महसूस कर रहा हैं यादव समुदाय
आनंद ने कहा, ऐसा लगता है कि सिर्फ इसलिए की केजरीवाल का जन्म जन्माष्टमी (Janmashtami) पर हुआ था, तो वह सोचते हैं कि अपनी तुलना भगवान कृष्ण के साथ कर सकते हैं। केजरीवाल को यह महसूस करना चाहिए कि कंस को उसके पापों के लिए भगवान कृष्ण ने दंडित किया था, लेकिन कभी भी मथुरा (Mathura) के राजा कंस के पूरे वंश का सफाया करने का प्रयास नहीं किया ।
उन्होंने कहा, यह सर्वविदित है कि कंस भगवान कृष्ण का मामा था और सभी यादव खुद को भगवान विष्णु के अवतार (कृष्ण) का वंशज मानते हैं। आनंद ने कहा, आप प्रमुख की जातिवादी टिप्पणी से यादव समुदाय आहत महसूस कर रहा हैं। केजरीवाल को अपना बयान वापस लेकर क्षमा मांगनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



