महाराष्ट्र के पालघर में एक 30 साल की महिला ने अपनी दो लड़कियों को जहर देकर और बाद में खुदखुशी कर ली। पुलिस ने ये जानकारी सोमवार को दी। जवाहर थाना के अधिकारी ने बताया कि हमने शनिवार को खरोंदा गांव में हादसे के बाद एक बच्ची ने दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरी बच्ची अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
उन्होंने बताया कि रुक्साना डांडवा की चार बेटियां थी और पिछले माह उनके पति ने भी खुदखुशी कर की थी। जिसके बाद वे तनाव से जूझ रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब महिला की दो बड़ी बेटियां शनिवार को स्कूल चली गई तो उसने अपनी दो अन्य बच्चियों को जहर मिला हुआ खाना खिला दिया और उसे बाद में खुद भी खा लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला और उसकी 3 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि आठ महीने की दूसरी बच्ची बच गई जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज़ चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों को उनके दादा-दादी के निगरानी में रखा गया है। वही, इस सिलसले में एक मामला भी दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



