इंदौर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह वायरस अब देश कई राज्यों में फैल चुका है। इंदौर में इस घातक बीमारी से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को की गई। शहर में अब वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 30 हो गई है शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा।
अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियां भी थीं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन के दौरान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है।
PM मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बात, लॉकडाउन बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।


Download Android App
Download iOS App



