चीन के वुहान से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत समेत 205 से अधिक देशों में फैल चुका है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 7,500 के करीब पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,447 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,035 और मौत के 40 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 7,447 मामलों में 6,565 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 643 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि देश में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है। इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें तमाम हथकंडे अपना रही है।
PM मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बात, लॉकडाउन बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। केंद्र ने भी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की खरीद तथा निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मदद के लिए 15,000 करोड़ रुपये के ‘कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज’ को मंजूरी दी है।


Download Android App
Download iOS App



