मलजल उपचार संयंत्र की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत

Summary :

कदम ने बताया कि उनमें से पांच को दमकल कर्मियों ने बचा लिया जबकि तीन लोगों की दम घुटने के कारण रात करीब साढ़े 12 बजे मौत हो गई।

महाराष्ट्र में यहां एक आवासीय परिसर के मलजल उपचार संयंत्र की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि कपूरवावड़ी में गुरुवार देर रात कुल आठ लोग संयंत्र की सफाई कर रहे थे, तभी वे उसमें फंस गए।

उन्होंने बताया कि उनमें से पांच को दमकल कर्मियों ने बचा लिया जबकि तीन लोगों की दम घुटने के कारण रात करीब साढ़े 12 बजे मौत हो गई। कदम ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित पुहल (20), अमन बादल (21) और अजय बुम्बक (24) के रूप में की गई है।

Thane

उन्होंने बताया कि बचाए गए श्रमिकों को उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपूरवावड़ी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Desk Team