पश्चिम बंगाल विधनसभा चुनावों की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम पर एक अप्रैल को हुए मतदान के बाद टीएमसी उम्मीदवार ममता बेनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की किस्मत को ईवीएम में कैद कर दिया। अब 2 मई को पता चलेगा की नंदीग्राम में किसका जादू चला।
इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि ममता किसी अन्य सीट पर भी चुनाव लड़ सकती हैं। बीजेपी सहित प्रधानमंत्री तक किस चीज़ पर सवाल कर चुकें है। वहीं टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बीजेपी के बयानों को सिर्फ माइंडगेम करार दिया। डेरेक ओ ब्रायन ने शनिवार को इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, नंदीग्राम हम जीत चुके हैं, बीजेपी माइंड गेम के जरिए सिर्फ लोगों में भ्रम फैला रही है।
उन्होंने कहा, कल रात, मोदी-शाह ने बंगाल में एक समीक्षा बैठक की। वे जानते हैं कि हम उनसे आगे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में, हम बीजेपी से 3% आगे थे और इस बार यह बढ़कर 6% हो गया है। ‘टूरिस्ट गैंग’, बड़ी बातचीत के बावजूद, इसीलिए दिमाग का खेल है।
शुभेंदु अधिकारी पूरे चुनावी कैंपेन में अपनी पुरानी नेता को ‘बेगम ममता’ कहते रहे। इसे काउंटर करने के लिए ममता ने शुभेंदु को ‘मीर जाफ़र’ यानी धोखेबाज़ कहा। बंगाल विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले ही टीएमसी में अच्छी पकड़ रखने वाले शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया है। बता दें कि नंदीग्राम बंगाल के चुनावों में सबसे चर्चित सीट रही है। अधिकारी परिवार को गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम पर जीत हासिल करने के लिए ममता ने अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस सीट पर जीत हासिल करना ममता और शुभेंदु के लिए नाक की बात हो गई है। नंदीग्राम के चुनाव प्रचार में इस बार धार्मिक लाइन पर विभाजन साफ़ देखा गया। उसके बाद उन्होंने बीजेपी का साथ थामते हुए टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई आरोपों की बौछार की। लेकिन अब 2 मई को नतीजों से साफ हो जाएगा कि जनता बंगाल की बेटी ममता को या भूमिपुत्र शुभेंदु को अपनाती है।


Download Android App
Download iOS App



