गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा आज हो सकता है। इलेक्शन कमिशन दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है, जिसमें तारीखों का ऐलान होने वाला है। गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है। कहा जा रहा कि इस बार गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जा सकता है। पिछले बार भी ऐसे ही चुनाव कराया गया था।
दो चरणों में हो सकते है चुनाव
एक रिपोर्ट के अनुसार अगर चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है तो 2 दिसंबर को पहला चरण और 5 या 6 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान हो सकती है। इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहा है। क्योंकि बीजेपी गुजरात में 27 सालों से सत्ता में बैठी है, जबकि इस बार आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे रही है।
केंद्र ने लिया बड़ा फैसला
वही, गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला पिछले दिनों लिया है। केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत भारतीय नागरिकता देने का निर्णय लिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 के बजाय, इन शरणार्थियों को 1955 के नागरिकता अधिनियम के तहत नागरिकता देने का निर्णय बहुत महत्व रखता है।
अब तक किसी को भी नागरिकता नहीं दी जा सकी
CAA के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्ध, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों अदि देशो से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है। लेकिन इस अधिनियम के तहत नियम अभी तक सरकार द्वारा नहीं बनाए गए हैं। जिसके कारण अब तक किसी को भी नागरिकता नहीं दी जा सकी है।


Download Android App
Download iOS App



