केरल में कन्नूर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर मिली। करीब दो महीने पहले इसी ट्रेन में दिल्ली के एक निवासी ने आग लगा दी थी। एक घंटे में ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और रेलवे पुलिस और केरल पुलिस ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा
दोनों जांच एजेंसियों ने जानबूझ कर आग लगाए जाने से इनकार नहीं किया है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स कैन के साथ घूमता दिख रहा है।इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जांच एजेंसियों को संदेह है कि आग लगाने से पहले कुछ तरल पदार्थ का छिड़काव किया गया होगा क्योंकि डिब्बे के शौचालय की खिड़की के शीशे टूटे हुए पाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



