मिजोरम विश्वविद्यालय और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी, टूबिंगन, जर्मनी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने भारत-म्यांमार सीमा के साथ मिजोरम में गेको की एक नई प्रजाति पाई। यह नई प्रजाति सरक सकती है और शोधकर्ताओं ने इसे पैराशूट गीको करार दिया है। गेकोस छोटे, ज्यादातर मांसाहारी छिपकली हैं जो दुनिया भर में गर्म जलवायु में पाए जाते हैं। छिपकलियों के बीच जो चीज उन्हें विशिष्ट बनाती है, वह है उनकी मुखरता और तेज संभोग कॉल।

नेचर में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, इसे पैराग्लाइडिंग जेकॉस कहा जा रहा है. मिजोरम विश्वविद्यालय और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी, तुबिंगन जर्मनी के शोधकर्ताओं ने मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर इसकी खोज की. इसे पैराशूट गीको इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह बंदरों की तरह एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक छलांग लगाती है. गेकोस छोटे, ज्यादातर मांसाहारी छिपकली हैं जो दुनिया भर में गर्म जलवायु में पाई जाती है. चौड़ी आंखों वाले, स्माइल करने वाली इस छिपकली की खोज उस समय हुई जब शोधकर्ता पूर्वोत्तर भारत में छिपकली की आबादी का सर्वे कर रहे थे.
भारत में पहली बार नज़र आई ये अनोखी छिपकली

इसका वैज्ञानिक नाम मिजोरम राज्य के नाम पर गेक्को मिजोरमेंसिस (Gekko mizoramensis) रखा गया है, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर ग्लाइडिंग करने की आदत के कारण इसे पैराशूट गेकोस करार दिया है. यह हवा में उड़ने के लिए अपने शरीर और पूंछ के साथ स्किन को फ्लैप करती है. पैराशूट जेकॉस आमतौर पर बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया में नजर आती हैं, लेकिन यह पहली बार है जब शोधकर्ताओं ने भारत में इस नई प्रजाति को देखा है. कुछ छिपकलियां तो 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती हैं।
360 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर गईं पाई

रिपोर्ट के लेखक जीशान ए मिर्जा (Zeeshan A. Mirza)के अनुसार, यह उड़ते समय खुद को किसी खतरे से बचाने के लिए खास तरह का गंध छोड़ती हैं. शाम के समय इनकी सक्रियता काफी ज्यादा होती है. उसी समय यह सबसे ज्यादा शिकार करती हैं. भृंग, तिलचट्टे, पतंगे और अन्य कीड़ों से यह अपना पेट भरती है. भारत में जब इसे देखा गया तो यह जमीन से लगभग 150 से 360 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर थीं. नई प्रजाति अपनी सिस्टर स्पेसीज Gekko popaensis की तरह ही है. हालांकि, आकृति और रंग पैटर्न में भिन्न है. दोनों में लगभग 7-14 प्रतिशत का अंतर है।


Download Android App
Download iOS App



