देश में विमानों के खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। आये दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसमे कोई न कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या फिर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जाती है। आज फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ महाराष्ट्र में पुणे के इंदापुर तालुका में एक हल्का प्रशिक्षण विमान एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है।
ट्रेनी-पायलट को मामूली चोटें
ट्रेनी-पायलट भाविका राठौड़ के रूप में पहचानी गई पीड़िता को घटना में मामूली चोटें आई हैं। उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर इलाज के लिए शेगांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।एविएशन सर्किल के मुताबिक, विमान सेसना 152 वीटी-एएलआई है जिसमें पायलट राठौड़ अकेले उड़ान भर रहे थे।सूत्रों के अनुसार, बारामती में एक फ्लाइंग स्कूल कार्टर एविएशन के स्वामित्व वाला विमान एक संदिग्ध इंजन की विफलता के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
डीजीसीए ने दी जानकारी
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दुर्भाग्यपूर्ण विमान, जो एक एकल क्रॉस-कंट्री उड़ान पर था, वह बारामती एयरफील्ड से लगभग 15 समुद्री मील की दूरी पर, ‘संदिग्ध बिजली हानि के कारण क्रैश लैंडिंग’ पर हुआ। पुणे की स्थानीय पुलिस, कार्टर एविएशन के अधिकारी और अन्य दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जो मामले की जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



