Tripura DA Hike: देश में कई दिनों से सरकारी कर्मचारी अपने वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. बढ़ा हुआ DA और DR 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो जाएगा.
Government Employees Salary Hike: अब इतनी मिलेगी सैलेरी

बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह ऐलान सीएम ने बीते सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा में चल रहे सत्र के दूसरे दिन राज्य का बजट पेश किए जाने के बाद किया गया। ऐसे में अब त्रिपुरा सरकारी कर्मचारी का DA बढ़कर 41 परसेंट हो गया है. यानी अब राज्य सरकार सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक पे या मूल वेतन का 41 फीसदी हिस्सा महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा. ऐसे में अगर आपकी बेसिक सैलरी 30000 रुपये है, तो उसे 12300 रुपये DA दिया जाएगा. यानी हर महीने सैलरी में सीधे 1500 रुपये बढ़कर मिलेंगे।
Tripura DA Hike 8th Pay Commission Dashboard: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

इस फैसले से करीब 1.83 लाख लोगों को फायदा मिलेगा, जिनमें 1.02 लाख कर्मचारी और 81 हजार पेंशनर्स शामिल हैं। सरकार का कहना है कि DA/DR में बढ़ोतरी का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच अंतर को कम करना है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58% DA मिल रहा है, जबकि इस नए ऐलान के बाद त्रिपुरा सरकार के कर्मचारियों को 41% DA मिलेगा।
यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?






















