उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास नीति और विकास केंद्र की स्थापना इस दिशा में कुछ पहल है।
वार्षिक पत्रिका ‘‘ म्यारु पहाड़ म्यारु प्राण’’ के लोकार्पण पर उन्होंने कहा कि घर में ही रहें नीति पहाड़ों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश है ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार की तलाश में शहरों में पलायन नहीं करना पड़े।
रावत ने कहा कि विकास केंद्र की स्थापना करने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा देना और पलायन रोकना है। पत्रिका का लोकार्पण करते हुए रावत ने सलाह दी कि इसमें पहाड़ों के कम चर्चित स्थानों पर आलेख प्रकाशित करनी चाहिए जिससे पर्यटकों के बीच रुचि बढ़ सके।


Download Android App
Download iOS App



