संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में पिछले एक महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में विरोध प्रदर्शन की वजह से बाधा पहुंचने की कोई शिकायत आती है तो वह उचित कार्रवाई करेगी।
विशेष पुलिस उपायुक्त (चुनाव) प्रवीण रंजन ने कहा कि पुलिस को अभी चुनावी प्रक्रिया में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों द्वारा बाधा पहुंचाए जाने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
महिलाओं और बच्चे समेत हजारों प्रदर्शनकारी 15 दिसंबर से शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के निकट सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
रंजन ने कहा कि पुलिस पहले ही प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने की अपील कर चुकी है। वहीं उप राज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए प्रदर्शनकारियों से यह धरना खत्म करने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



