उत्तरखंड विधानसभा चुनावों से पहले 6 साल के लिए कांग्रेस से बर्खास्त किए गए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने उपाध्याय को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। जिसके चलते वह आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
बीजेपी से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच कांग्रेस ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हें लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। बावजूद उसके उपाध्याय को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
उत्तराखंड: सतपाल महाराज की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस हरक सिंह रावत पर दांव खेलने का कर रही विचार
सूत्रों के मुताबिक उपाध्याय टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इससे उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।
उपाध्याय के करीबी सूत्रों ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि वह पार्टी के सभी पदों से निलंबन रद्द करना चाहते थे। इस बात से उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को भी अवगत करा दिया था। उपाध्याय को हाल ही में अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



