Vijay Plans to Move Court : बहुमत साबित नहीं कर पाए विजय, गवर्नर ने शपथ दिलाने से किया इनकार, अब कोर्ट का रूख करेंगे विजय

Summary :

Vijay Plans to Move Court : तमिलनाडु के चुनाव रिजल्ड 4 मई को आ चुके हैं, मगर राज्य में नई सरकार के बनने को लेकर गहमागहमी मची हुई है. बता दें, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में TVK उभरी, मगर वह इतनी सीटें नहीं ला पाई कि सरकार बना सके. उसे 108 सीटों में जीत हासिल हुई. समस्या यह कि बिना 10 विधायकों के समर्थन जुटाए वह सरकार बना नहीं पाएगी. यही सारा पेच अटका हुआ है. बता दें, कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने के लिए हामी भर दी है, मगर कांग्रेस के 5 विधायक जुट भी…

Vijay Plans to Move Court : तमिलनाडु के चुनाव रिजल्ड 4 मई को आ चुके हैं, मगर राज्य में नई सरकार के बनने को लेकर गहमागहमी मची हुई है. बता दें, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में TVK उभरी, मगर वह इतनी सीटें नहीं ला पाई कि सरकार बना सके. उसे 108 सीटों में जीत हासिल हुई. समस्या यह कि बिना 10 विधायकों के समर्थन जुटाए वह सरकार बना नहीं पाएगी. यही सारा पेच अटका हुआ है.

बता दें, कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने के लिए हामी भर दी है, मगर कांग्रेस के 5 विधायक जुट भी जाएं तो भी सरकार नहीं बन सकती है. सरकार बनाने के लिए TVK को 5 विधायकों के समर्थन और जुटाना होगा, जिसमें TVK फिलहाल अभी सफल नहीं हो पाई है.

स्पष्ट आंकड़ा नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने लगातार दूसरे दिन विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने से फिलहाल इनकार कर दिया है. राजभवन का मानना है कि शानदार जीत के बावजूद TVK के पास बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा नहीं है. ऐसे में यह खबर भी सूत्रों के हवाले आ रही थी कि राज्य में DMK और AIDMK दोनों मिल कर सरकार बनाने पर विचार कर रही है. राजभवन का इस TVK के सरकार बनाने के मामले में मानना है कि शानदार जीत के बावजूद टीवीके के पास बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा नहीं है.

इस मामले में TVK अब कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और इस मुद्दे पर कोर्ट जा सकती है. यह भी कहा जा रहा है कि विजय, सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी से सलाह ले रहे हैं. विजय की पार्टी फिलहाल अदालत तभी जाएगी जब उसके पास मौजूद सभी विकल्प खत्म हो जाएंगे.

क्या से क्या हुआ

दरअसल, विजय के बहुमत का दावे से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संतुष्ट नहीं हैं. विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था,जिसमें कांग्रेस के 5 विधायक शामिल थे, लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 का आंकड़ा कैसे हासिल करेंगे, ये बता नहीं सके. सूत्रों के अनुसार, इसलिए विजय का गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भी टल गया है.

आपको जानकारी के लिए बता दें, राज्य में TVK के पास 108 विधायकों की संख्या है, वहीं कांग्रेस के मिला कर 112 होते हैं.उन्हें अगर सरकार बनानी है तो दूसरी पार्टियों के सहयोग की जरूरत होगी. जिसमें प्राथमिक रूप से CPI, CPI (M) के विकल्पों को तलाशा जा रहा है, मगर बात जम नहीं पा रही और पेच फंसता जा रहा है.

यह भी पढ़ें – मिल गया तमिलनाडु में सरकार बनाने का विजय फार्मूला, मंत्रिमंडल में जानिए किसे क्या मिल सकता है?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।