तमिलनाडु के तिरुवल्लुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के नागराजा कंदिगाई गांव के करीब 500 मतदाताओं ने अपने क्षेत्र में स्पॉन्ज आयरन के एक कारखाने से फैल रहे प्रदूषण के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पोन्नेरी के राजस्व विभाग अधिकारी नंदकुमार ने आईएएनएस को बताया, ‘हमने कंपनी को कारखाना बंद करने के लिए कहा है।
ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है।’ ग्रामीण चेन्नई फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ हैं। अधिकारियों के अनुसार, नागराजा कंदिगाई गांव के लोगों के लिए स्थापित मतदान केंद्र में एक भी वोट नहीं पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



