मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। ठाकरे ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार से पूछा कि लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रूपये डालने और दो करोड़ नौकरियां देने के उसके वादे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया है।
एक चुनावी रैली में शुक्रवार को राज ठाकरे ने मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह पर सशस्त्र बलों के जवानों के नाम पर वोट मांगने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने जनसमूह को एक महिला का वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें वह जलस्तर घट जाने के कारण पानी निकालने के लिये कुंए के अंदर जाती दिखाई दे रही है।
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे बोले- मोदी को ‘फेकू’ मानती है दुनिया
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की मौजूदा सरकार ने सूखे से लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिये कुछ नहीं किया। राज ने नासिक शहर के विकास में नाकाम रहने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर भी निशाना साधा।


Download Android App
Download iOS App



