निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण के कार्य को 31 अगस्त तक करने का आदेश दिया है। पहले पुनरीक्षण कार्य समाप्त होने की आज अन्तिम तिथि थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शाम को दूसरी बार बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्य को अब 10 दिन आगे बढा दिया गया है।पुनरीक्षण कार्य अब 31 अगस्त तक चलेगा।
माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया है।उन्होने पत्र में लिखा था कि राज्यपाल बलरामदास टंडन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो अलग-अलग दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी। छुट्टी की वजह से पुनरीक्षण का काम प्रभावित हुआ,इसलिए पुनरीक्षण की तारीख बढ़ई जानी चाहिये।
अगले साल हो सकते हैं 11 राज्यों में एक साथ चुनाव: सूत्र
सुब्रत साहू ने बताया कि वीवीपैट को लेकर शहर से लेकर गांव तक मतदाताओं को जागरूक करने इसका प्रदर्शन किया जा रहा है।सरकारी कार्यालय,निजी ऑफिस, बाजार-हाट, दुकान-मॉल, कॉलेज में इसका प्रदर्शन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से 35150 बैलेट यूनिट और 29300कंट्रोल यूनिट प्राप्त हो चुके हैं। 30435 वीवीपैट भी प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही 16986वीवीपैट का ट्रायल लिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख 79 हजार 4 सौ 35 मतदाता हैं। इनमे पुरुष मतदाता 91 लाख 46 हजार 99 है। महिला मतदाताओं की संख्या 90 लाख 32 हजार 505 है। वहीं इस बार थर्ड जेंडर के भी 831 मतदाता हैं।
सुब्रत साहू ने बताया कि पहले चरण में अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मास्टर ट्रेनर नियुक्त कर दिए गए हैं। मतदान केन्द्रों की संख्या में इस वर्ष वृद्धि हुई है। मतदान केन्द्रों में वृद्धि के साथ भवन और स्थान में परिवर्तन भी हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



