नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को जूता बनाने वाले ब्रांड एएसआईसीएस ने आज अपना ब्रांड दूत बनाया है। बुमराह ने कहा, ‘‘एएसआईसीएस खिलाड़ी होने से मुझे उस ब्रांड के साथ काम करने की खुशी मिलती है जिसका मैं अपने करियर के शुरुआती वर्षों से ही प्रशंसक रहा हूं। हमारे इस जुड़ाव के जरिये मैं लोगों को प्रेरित करना चाहता हूं कि वे एएसआईसीएस के अभियान का हिस्सा बनें।’’
भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी और तेज गेंदबाज होने के कारण जूते हमारे जीवन का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एएसआईसीएस एक ऐसा ब्रांड है जिस पर मैं पूरी तरह से विश्वास करता हूं, यह आपको सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध तकनीक मुहैया कराता है।’’


Download Android App
Download iOS App



