गांधीनगर : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
शोक प्रस्ताव में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में विस्तृत उल्लेख के अलावा यह कहा गया है कि लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त को 93 वर्ष की उम, में हुए उनके निधन पर मंत्रिमंडल गहरा दु:ख व्यक्त करती है। भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह श्री वाजपेयी ने सभी दलों का आदर-सम्मान प्राप्त किया था।
श्री अटल बिहारी वाजपेयी की चिरविदाई से अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके निधन पर राज्य मंत्रिमंडल,गुजरात की जनता और सरकार गहरा दु:ख और संवेदना व्यक्त करती है। उधर श्री वाजपेयी के निधन पर आज एक सर्वदलीय शोक सभा का अहमदाबाद के गुजरात विवि के सभाकक्ष में आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल ने भी शिरकत की। श्री वाजपेयी के अवशेषों का यहां साबरमती में विसर्जन भी किया जाना है।


Download Android App
Download iOS App



