WB News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस को Z प्लस सुरक्षा प्रदान की गई

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड-प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गयी है जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जेड-प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गयी है जिसमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को यह काम सौंपा गया है।
Bengal Governor C V Ananda Bose Got Z Plus Security | Bengal Governor  Security: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की जान को खतरा? मिली जेड प्लस  श्रेणी की सुरक्षा
बोस जब देश के किसी भी हिस्से की यात्रा पर जाएंगे तो करीब 25 से 30 सशस्त्र जवानों की टुकड़ी बारी-बारी से उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश पर सुरक्षा बढ़ाई है। एजेंसियों ने सुरक्षा की समीक्षा की थी। केरल कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बोस को पिछले साल नवंबर में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल का नियुक्त किया गया था। बोस से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को भी उनके कार्यकाल में सीआरपीएफ की जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुयी थी।

Desk Team