कोलकाता : पश्चिम बंगाल में 57 वर्षीय एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिसके साथ ही राज्य में इस बीमारी के अबतक चार पुष्ट मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार उत्तरी 24 परगना के दमदम के रहने वाले इस व्यक्ति को सोमवार को जवर एवं सूखी खांसी के साथ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार से उसके लक्षण तेज हो गये ।
अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति के नमूनों से उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की दो बार पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति ने हाल-फिलहाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की। शनिवार को ही दिन में उसी जिले के हावड़ा की 22 वर्षीय एक महिला में कोविड-19 से संक्रमित पायी।


Download Android App
Download iOS App



