पश्चिम बंगाल सरकार ने हिंसा की खबर दिखाते वक्त मीडिया से सावधानी बरतने को कहा

Summary :

संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लगातार चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन हुए और अलग-अलग जिलों से तोड़फोड़ व आगजनी की खबरें भी आईं।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को मीडिया संस्थानों से कहा कि वे राज्य में हिंसा की घटनाओं से जुड़ी खबर देते वक्त सतर्कता बरतें। प्रदेश सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि ऐसा पता चला है कि कुछ समाचार चैनल बार-बार हिंसा की छिटपुट घटनाओं की पुरानी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिससे गलत छवि बन रही है। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने केबल टेलीविजन नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट,1995 और भारतीय प्रेस परिषद के दिशानिर्देशों का संदर्भ देते हुए कहा, “हम मीडिया से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि मौजूदा हालात में राज्य सरकार से सहयोग करें। हम एक बार फिर इस मामले में आपका सहयोग मांगते हैं।” 
संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लगातार चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन हुए और अलग-अलग जिलों से तोड़फोड़ व आगजनी की खबरें भी आईं। 

Desk Team