शहर के शीर्ष उद्योगपतियों ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, जो राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए है। इंडियन चैंबर आफ कामर्स (आईसीसी) और मर्चेंट चैंबर आफ कामर्स (एमसीसी) के शिष्टमंडल ने यहां राजभवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें बजट पूर्व ज्ञापन सौंपा।
उद्योगपतियों ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए अपने सुझाव दिये। आईसीसी का प्रतिनिधित्व उद्योगपति संजीव गोयनका, हर्ष नेवतिया, आदित्य अग्रवाल एवं मयंक जालान ने किया जबकि एमसीसी के शिष्टमंडल की अगुवाई सुनील कनोडिया कर रहे थे।
एमसीसी के सूत्रों ने बताया कि उद्योग संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत में परिसमापन एवं दिवाला संहिता के बारे में चर्चा की गयी।


Download Android App
Download iOS App



