West Bengal: कोलकाता में रेलवे ट्रैक के निकट हुए विस्फोट में एक की मौत, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

Summary :

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले में मंगलवार को एक रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट में 7 वर्ष के एक बच्चे की मृत्यु हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले  में मंगलवार को एक रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट में 7 वर्ष  के एक बच्चे की मृत्यु हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। 
पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर भाटपाड़ा में काकीनारा और जगद्दल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। उन्होंने कहा कि लड़का अपने दो मित्रों के साथ वहां पड़े मिले एक पैकेट से खेल रहा था और उसमें अचानक विस्फोट हो गया।
बम को गेंद समझकर खेलने लगे थे बच्चे
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह बम रेलवे ट्रैक पर बदमाशों ने रखा था। बच्चे बम को गेंद समझकर खेलने लगे, तभी वह फट गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाने पर 3 लड़कों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है।

Desk Team