मूवी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का चैलेंज कहा – दम है तो दूसरे धर्म पर मूवी बनाए, भारत में रहना मुश्किल हो जाएगा

Summary :

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के फिल्म निर्माताओं को चैलेंज दे दिया है। इसके लकेर बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर फिल्म बनाने वालों के बाप में दम हो तो दूसरे धर्म में फिल्म बनाकर दिखा दें।

बीते कुछ दिनों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियो में बने हुए है।  पहले तो वो पठान मूवी को लेकर चर्चा में थे और अब नागपुर की एक समिति के साथ हुए विवाद के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देश के फिल्म निर्माताओं को चैलेंज दे दिया है। इसके लकेर बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर फिल्म बनाने वालों के बाप में दम हो तो दूसरे धर्म में फिल्म बनाकर दिखा दें।  इनका भारत में रहना मुश्किल हो जाएगा। उनके इस बयान से वो फिर से विवादों में आ गए है। 
दरअसल बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथा वाचन कर रहे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर महाराज ने फिल्मों के बॉयकाट के एक सवाल पर कहा कि जो लोग ऐसी फिल्में बनाते हैं उनके लिए बॉयकाट ही सबसे अच्छा विकल्प है। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि यह सब सोची समझी साजिश है।  इन लोगों को मुंह की खानी पड़ेगी। 
बागेश्वर सरकार का नागपुर विवाद
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह अध्यक्ष श्याम मानव ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया है।  श्याम मानव ने पुलिस को दी गई शिकायत और मीडिया से कहा है।कि नागपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा 5 से 13 जनवरी होनी थी। आमंत्रण पत्र और पोस्टर में भी 13 जनवरी तक कथा का जिक्र किया गया था। कथा पूरी करने के दो दिन पहले ही वे नागपुर से चले गए। 

Desk Team