जानिए कौन है 5 लाख रुपये की Harley Davidson पर दूध बेचने वाला ये शख्स

Summary :

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से मिलवाएंगे जिसके ऐसे ही शौक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। महंगी बाइक और कार के शौकीन तो आपको आमतौर पर मिल ही जाएंगे। लेकिन अगर कोई 5 लाख की बाइक पर दूध बेचने निकला हो तो चौंकना लाजमी है।

साइकिल पर दूध देने वालों को तो सालों से हम देखते आ रहे हैं। वहीं अब बदलते वक्त में लोग बाइक पर दूध देने भी आते हैं। सुबह के वक्त हर गली-नुक्कड़ पर हमें कोई ना कोई शख्स बाइफ पर दूध और अखबार बेचता नजर आ ही जाता है। मगर कभी दूध बेचने वाले को आपने हार्ले डेविडसन पर आते देखा है।
शायद ही कोई कल्पना कर सकता है कि कोई हार्ले डेविडसन जैसी मंहगी बाइक में दूध देने आएगा। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से मिलवाएंगे जिसके ऐसे ही शौक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के फरीदाबाद जिले के मोहब्ताबाद गांव में रहने वाले गुर्जर बॉय अमित भड़ाना की।

दरअसल, अमित भड़ाना रोजाना हार्ले डेविडसन जैसी स्पेशल और लाखों की बाइक से दूध बेचने निकलते हैं। अमित भड़ाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह अपनी बाइक हार्ले डेविडसन पर दूध बेचते नजर आ रहे थे। अपने इस वीडियो के वायरल होने के बाद से मोहब्ताबाद गांव में उन्हें हार्ले डेविडसन वाले मिल्कमैन के नाम से जानते हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद अमित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दूध बेचने से पहले एक बैंक में नौकरी करते थे। दूध का कारोबार उनका फैमिली बिजनेस है। जब कुछ समय बाद उनका नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को ही आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। बता दें कि अमित भड़ाना के पास हार्ले डेविडसन की स्ट्रीट 750 बाइक है, इसकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है।

Desk Team