महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी को अभी विवाद थमा नहीं था कि कर्नाटक ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा सीमा को लेकर किए गए दावे ने वाक् युद्ध खड़ा कर दिया है। इन दोनों विवादों पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि अगर महाभारत जैसी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो हम तैयार हैं।
संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल भगत कोश्यारी और BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की तरफ से छत्रपति शिवाजी का जिस तरह से अपमान हुआ है उससे लोगों के मन में दुख है। उद्धव ठाकरे ने तो महाराष्ट्र के अभिमान के लिए बहुत बड़ी लड़ाई का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि हम ना शिवाजी महाराज का अपमान भूलेंगे, ना किसी की सुनेंगे और ना ही महाराष्ट्र की 1 इंच जमीन भी किसी को देंगे। इसके लिए अगर एक महाभारत जैसी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो हम तैयार हैं।
गृह मंत्री अमित शाह का एलान, इतिहास फिर से लिखें केंद्र करेगा मदद
दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि महाराष्ट्र के सांगली जिले कुछ गांव ने कर्नाटक के साथ विलय का प्रस्ताव पारित किया। सीएम बोम्मई के इस दावे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी गांव ने कर्नाटक में विलय की मांग नहीं की है।
वहीं हाल ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उस वक़्त महाराष्ट्र की सियासत का तापमान बढ़ा दिया था जब उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।


Download Android App
Download iOS App



