बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक और हैंडसम हंक कहे जाने वाले वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म आज ही यानी 25 नवंबर को परदे पर रिलीज़ हो रही हैं। वही फिल्म के शुरूआती रुझान काफी अच्छे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन फिल्म के साथ ही वरुण के पर्सनल लाइफ और वरुण के पापा बनने की खबर भी सामने आ रही है। जिसको लेकर अब वरुण धवन ने खुद अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं।

दरअसल उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी सामने आ रही हैं की वरुण धवन के घर जल्द की किलकारियां गूंजने वाली हैं। यानी की वरुण की पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। वही जब इस खबर के बारे में वरुण धवन से पूछा गया तो उन्होंने इसे झूठ बताते हुए कहा की नताशा दलाल प्रेगनेंट नहीं है और अभी वो और उनकी वाइफ एक बेबी डॉग के पेरेंट्स हैं। इसके बाद एक्टर ने जानकारी दी कि आगे आने वाले कुछ सालों में वो माता-पिता बन सकते हैं।

इसके साथ ही एक मीडिया ग्रुप को दिए हालिया इंटरव्यू में वरुण ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया हैं। जहां वरुण ने बताया की शादी के पहले बचपन में उन्होंने ये सोचा था की वो लाइफ में कभी शादी नहीं करेंगे। लेकिन जब वो अपनी वाइफ नताशा दलाल से मिले उसके बाद उन्हें लगा कि यही वो लड़की है जो उन्हें हर हाल में समझ सकती है क्यों की वरुण के लिए हमेशा से शादी का मतलब अंडरस्थैंडिंग रहा था। और नताशा इसपर बखूबी खरी उत्तरी हैं।

वही वरुण की फिल्म भेड़िया आज ही परदे पर रिलीज़ हुई हैं। और फिल्म को ठीक-थक रिस्पांस मिलते हुए भी देखा जा रहा हैं। ये कहानी है वरुण धवन की जो अरुणाचल प्रदेश जाते हैं। उन्हें एक प्रोजेक्ट पूरा करना है जिसके लिए जंगल काटने हैं। लेकिन स्टोरी यही बदल जाती हैं।

जब वरुण खुद ही एक जानवर से कटवा लेते हैं। और ये जानवर कोई और नहीं बल्कि ‘भेड़िया’ होता हैं। और यही से शुरू होती हैं मूवी की पूरी स्टोरी। फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन,अभिषेक बनर्जी, दीपक दोब्रियल भी मुख्य भूमिका में हैं। और इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया हैं।


Download Android App
Download iOS App



